निपुण एप असिसममेंट में जनपद एटा प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा



एटा। मार्च माह के निपुण असिसमेंट में जनपद का प्रदेश में चौथे स्थान रहा है। असिसमेंट के लिए नामांकित एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं में से 51 प्रतिशत…
मार्च माह के निपुण मूल्यांकन में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान रहा है। मूल्यांकन के लिए नामांकित एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं में से 51 प्रतिशत का निपुण लक्ष्य एप से आंकलन किया गया है। जनपद के स्कूलों में अध्ययनत छात्र-छात्राओं की निपुण आंकलन में बेहतर स्थिति रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मार्च माह के निपुण मूल्यांकन में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर आया है। स्कूल शिक्षकों ने निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से नामांकित एक से तीन तक के 40,047 में से 20,520 का आंकलन किया है। यह कुल छात्र-छात्राओं का 51 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि निपुण आंकलन में एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं का हिंदी भाषा और गणित का आंकलन प्रतिमाह ऐप से कराया जाता है। उससे छात्र-छात्राओं की दक्षता का आंकलन किया जा सके। मार्च माह में जनपद में चौथा स्थान आने पर बीएसए ने स्कूल शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत का प्रतिफल बताया है। बीएसए ने कहा कि स्कूलों में निरंतर निपुण लक्ष्य ऐप से बच्चों की दक्षता का आंकलन कर बौद्धिक स्तर सुधारने का प्रयास जारी रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks