
एटा। रविवार को आर्य समाज मंदिर में स्वास्थ्य कैंप आयोजन किया गया है। इस कैंप में जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 160 लोगों ने अपने…
रविवार को आर्य समाज मंदिर में स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया है। इस शिविर में जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 160 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया।
क्रीडा भारती एवं केपी हॉस्पिटल आगरा के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आर्यसमाज मन्दिर मेहता पार्क में किया। शिविर का शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा एवं प्रांत उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती प्रतीक अमोरिया ने संयुक्त रूप से किया। स्वाथ्य शिविर में 160 मरीजों का परिक्षण किया गया। शिविर में निःशुल्क ईसीजी 60 लोगों, ब्लड शुगर 160 मरीज पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अभिषेक गुप्ता, विशेषज्ञ डॉक्टर भुवनेश शर्मा, सर्जन डॉक्टर हितेश कृष्णा, डॉक्टर ओशो, मोहन ने मरीजों को देखा। अस्तपाल के एटा प्रभारी राजीव दीक्षित ने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से समय समय पर जन सुविधा के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन करता रहेगा। अभय मिश्रा, एडवोकेट हरिओम शर्मा, वरुण चौहान, अंकित दीक्षित, गोल्डी जैन, शशांक जैन आदि लोग मौजूद रहे।