भगवान निर्मल एवं स्वच्छ मन वाले को ही प्राप्त होते हैं-दिलीप कृष्ण भारद्वाज

भगवान निर्मल एवं स्वच्छ मन वाले को ही प्राप्त होते हैं-दिलीप कृष्ण भारद्वाज

सोनभद्र
चोपन। प्रीतनगर में चल रहे श्रीराम कथा के प्रथम दिवस कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने राम नाम की महिमा को बताते हुए कहा कि भगवान निर्मल एवं स्वच्छ मन वाले को ही प्राप्त होते हैं। अधर्म का नाश करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते है। जिससे असुरों का नाश होता है और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारो दिशाओ के कण-कण में विद्यमान है इन्हें प्राप्त करने का मार्ग केवल सच्चे मन की भक्ति है। भगवान सर्वत्र व्याप्त है प्रेम से पुकारने एवं सच्चे मन से सुमिरन करने पर कही भी प्रकट हो सकते है। धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है वही सम्प्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। इस मौके पर भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, संचालक मनोज चौबे, मनीष सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, विकास चौबे, अमित सिंह बड़कू, बबलू सोनी, अरविन्द, रविन्द जायसवाल, दीनदयाल सिंह, विकास सिंह छोटकु, संतोष सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks