पत्रकार पर एक और फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया

औरैया

पत्रकार पर एक और फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया

फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग कर मुकदमा दर्ज किया गया

मेरे स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ हुआ मैं भी आत्म दाह करने पर मजबूर हूं

आज अजीतमल कोतवाली में उच्च अधिकारियों द्वारा दीपक अवस्थी पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखने का शिलशिला जारी है आज मनीषा गौतम पत्रकार ने धारा 388,504,507,3(2)(V) में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। 10 बजे के बाद रात्रि में तहरीर ली गई और विना जांच कर तुरंत 11 बजे एक घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।जिसमे लिखा है कि
09/03/2024 को समय 2:30 बजे दीपक अवस्थी पत्रकार द्वारा मनीषा गौतम पत्रकार को धमकाया गया कि मुकदमा वापस ले लो जबकि में उस समय बाबरपुर में नहीं था, न ही मेरी रिकॉर्डिंग है न ही मेने उससे बात की है। मेरी कॉल डिटेल्स निकलबा ली जाय, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाय और न ही मेने समझौते का किसी प्रकार का दवाब बनाया है।क्या इसकी जांच नही होनी चाहिए थी। इतनी जल्दी रात में तहरीर ली गई और जल्द तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया जाना कही न कही माफियाओं का सढ़यंत्र नजर आता है। जबकि मुझे कई दबंगों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की कोशिश की गई और मैने ट्वीट किया और प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन मुझे बैठाकर समझौता का दवाब बना कर एक्स से ट्वीट डिलीट कराया गया था। क्या उसी तरह इसकी जांच नही की जा सकती थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks