सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविकांत शाक्य समर्थकों संग भाजपा में शामिल

भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने ग्रहण कराई सदस्यता, पट्टिका पहनाकर किया स्वागत

कासगंज। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पाले बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सूरज सिंह शाक्य के भतीजे एवं सिढ़पुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविकांत शाक्य ने दर्जनों समर्थकों संग अब भाजपा का दामन थाम लिया है। रविकांत शाक्य ने कहा कि वो भाजपा की नीतियों को देखकर पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविकांत शाक्य, विजेन्द्र सिंह शाक्य पूर्व प्रधान भोले, पूर्व प्रधान सुरेश शाक्य, ब्रजकिशोर, रामपाल शाक्य, त्रिमल सिंह, पदम सिंह, ओमकार शाक्य, तेज पाल,राजू शाक्य, प्रधान विनीत शाक्य, मनोज शाक्य, सूर्यकान्त, अजय पाल,नोवत शाक्य, दीपू उपाध्याय, मनोज जाटव, भूपेन्द्र, भगवान दास, प्रधान अनिल सोलंकी, राजकुमार शाक्य, शेरसिंह, अंशुल शाक्य, कृपाल शाक्य, मानपाल, कमाली, इलाकेदार, भरत सिंह, चोव सिंह, रामप्रकाश शाक्य, मोहन माथुर, प्रधान दिनेश को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks