शातिर अभियुक्तों पर एसएसपी एटा ने किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित

एटा ~ दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों पर एसएसपी एटा ने किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित।

  1. थाना अवागढ़ एटा पर पंजीकृत मुअसं- 299/23 धारा 323, 504, 324, 325, 394, 307 भादंवि थाना अवागढ़ एटा में अभियुक्त अजय कुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम पुठिया पोस्ट गहेतु थाना निधौली कला एटा वांछित अभियुक्त है तथा लगातार फरार चल रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लगातार प्रयास व दबिश के उपरान्त भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और न ही मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसएसपी एटा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
  2. थाना मलावन पर पंजीकृत 193/2023 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 354ख, 307, 325 भादंवि 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना मलावन एटा में अभियुक्त रामवीर सिंह पुत्र बृजराज सिंह निवासी छछैना थाना मलावन एटा वांछित अभियुक्त है तथा लगातार फरार चल रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लगातार प्रयास व दबिश के उपरान्त भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और न ही मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसएसपी एटा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks