शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ

एटा ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09-03-2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 06.03.2024 को समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज, एटा के साथ श्री विकास गुप्ता, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा एवं श्री कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के मध्य एक बैठक अपर जिला जज (Exclusive Pocso Act), एटा के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों को निस्तारित एवं समन तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
इस बैठक में श्रीमती कामायनी दबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिल कुमार-VI, मंगल देव सिंह, युगल चन्द्र चौधरी, श्रीमती अंचल राना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी, आशुतोष खरवार, श्रीमती प्रियंवदा चौधरी, सिविल जज एटा, सचिन कुमार, सुश्री गरिमा आर्या, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks