
एटा जिला कांग्रेस कमेटी एटा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे कहा गया की।जैसा कि आप अवगत हैं कि विगत दिनों प्रदेश में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि के कारण कई जनपदों के किसानों की गेहूँ, आलू, तिलहन आदि की खड़ी फसल बर्बाद हो गयी है, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गयी थी कि किसानों को हुए इस नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के अन्दर दिया जायेगा। परन्तु अभी तक उन्हें उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा ही किसानों के हितों के लिए तत्पर रही है। किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा तत्काल दिलाये जाने की कांग्रेस जन माग करते है।
ज्ञापन मे ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,बिनीत पारासर बाल्मीकी प्रदेश सचिव/शहर अध्यक्ष, सुभास सागर एडवोकेट पूर्व सभासद जिला महासचिव, ,सुनील गौतम जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,अमित गुप्ता प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस,शीलेन्द्र सिंह पुंडीर,चंद्रकांत गांधी, मधुरकान्त कश्यप ,संजीव गुप्ता, ऋतिक गुप्ता,आनंदपाल बघेल, जितेंद्र सिंह राणा, मुकेश बघेल एडवोकेट, वेद प्रकाश एडवोकेट,आमिर अली, भारत सिंह वर्मा,संजेश यादव,कौशल कश्यप,रोहित राना बाल्मीकी,अरविन्द कुमार सागर,दिनेश सागर आदि