एक अभियुक्त को 700 ग्राम नाजायज डायजापाम पाउडर सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 700 ग्राम नाजायज डायजापाम पाउडर सहित किया गया गिरफ्तार।

भारत वर्मा पत्रकार
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त विशाल पुत्र अनिल निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को मय 700 ग्राम नाजायज डायजापाम पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर मु0अ0सं0 13/24 धारा 21/22 एनडीपीएस ACT पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.विशाल पुत्र अनिल निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।

बरामदगी

  1. 700 ग्राम नाजायज डायजापाम पाउडर

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास- 1. मुअसं0 386/22 धारा 380/411 भादवि थाना को0 नगर एटा। 2. मुअसं0 616/20 धारा 379/411 भादवि थाना को0 नगर एटा। 3. मुअसं0 640/2020 धारा 379/411 भादवि को0 नगर 4. मुअसं0 866/21 धारा 380/411 भादवि थाना सकरौली एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. प्र0नि0 श्री नरेश कुमार जादौन

  1. उ0नि0 श्री अजय कुमार । 3. का0 कुलदीप कुमार 4.का0 हर्षवर्धन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks