
#एटा…
जनपद के प्रत्येक थाना पर हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
डीएम एटा प्रेम रंजन सिंह व एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना रिजौर पर उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण हो व जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए।
साथ ही थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर में बने क्वार्टर, भोजनालय एवं बैरिकों आदि का भ्रमण किया गया, जिसमें भोजनालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं भोजन उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित की सराहना की। थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। बैरिकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए कहा गया।