
एटा- थाना मिरहची पुलिस द्वारा शराब की भट्ठी चलाकर शराब बनाते हुए एक अभियुक्त को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार, मौके पर 1020 लीटर लहन को किया नष्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्यौराई में अवैध शराब की भट्ठी चलाकर शराब बनाई जा रही है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एक अभियुक्त को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है तथा 1020 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया।गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 39/2024 धारा 60, 60(2) आबकारी अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- ठाकुरदास पुत्र रामप्रकाश निवासी शयौराई थाना मिरहची जनपद एटा ।
बरामदगी–
- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण
- 1020 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- उ0नि0 श्री किशुन सिंह
यादव - का0 अंकित तोमर
- का0 इंद्रजीत
- का0 आशीष कुमार
- का0 गिरधारी