“फ्री लीगल एड (निशुल्क विधिक सहायता)” पोस्टर के अनावरण लांच


जनपद एटा। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र०, लखनऊ के माध्यम से दिनांक 22.02.2023 को "फ्री लीगल एड (निशुल्क विधिक सहायता)" पोस्टर के अनावरण लांच कार्यक्रम में goole meet link के माध्यम से जनपदीय नोडल राजपत्रित अधिकारी महिला अपराध/अन्य राजपत्रित अधिकारी द्वारा महिला हेल्प डेस्क से प्रतिभाग किया गया। साथ ही जनपद के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क पर उपरोक्त पोस्टर लगाए गए तथा सम्बन्धित को जानकारी दी गई।

इसके अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित विधि परामर्शदाताओं से संपर्क किया जा सकता है।
निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत विधिक प्रक्रिया के अनेक चरणों से सम्बंधित कतिपय सहायता उपलब्ध करायी जाती है, उदाहरणार्थ –

  1. क़ानूनी कार्यों हेतु वकील की सुविधा
  2. कोर्ट फीस या अन्य कार्यों में लगने वाले व्यय हेतु
  3. विधिक दस्तावेजों के अनुवाद सहित अपील आदि की सुविधा
  4. पुलिस तथा कोर्ट में प्रचलित कानूनी कार्यवाहियों के बारे में जानकारी
  5. क़ानूनी प्रक्रिया से जुड़े आदेश व अन्य दस्तावेजों की प्रतियाँ प्राप्त करने हेतु

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सूचीबद्ध अधिवक्तागण का विवरण, जिनसे निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal-aid) हेतु संपर्क किया जा सकता है –

  1. अधिवक्ता श्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ
    मोबाइल नंबर- 7535001985
  2. अधिवक्ता श्री देवेन्द्र नारायण पाण्डेय
    मोबाइल नंबर- 8923941463
  3. अधिवक्ता श्री अंकुर मिश्रा
    मोबाइल नंबर – 9457440159
  4. अधिवक्ता कुमारी आरती
    मोबाइल नंबर – 9058609207

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks