
एटा नगर बाबूगंज व्यापार मंडल ने
एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए बजट स्वीकृत होने पर आज एटा बाबूगंज मार्केट के सभी व्यापारी दुकानदार भाई और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाएं
व्यापार मंडल बाबूगंज के अध्यक्ष साबिर मियां ने कहा लगभग डेढ़ दशक के लंबे आंदोलन के पश्चात भारत सरकार ने एटा कासगंज रेल विस्तार हेतु बजट स्वीकृत किया है जिसके लिए एटा नगर व्यापार मंडल बाबूगंज के सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से लगातार धरना प्रदर्शन, अनशन, प्रधानमंत्री,रेल मंत्री, राष्ट्रपति महादेव ज्ञापन के माध्यम, पैदल यात्रा सहित जी0 एम0 रेलवे प्रयागराज के कार्यालय के घेराव की घोषणा कर बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे थे , बाबूगंज महामंत्री मुकेश वार्ष्णेय ने कहा इसके उपरांत भारत सरकार ने एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए बजट स्वीकृत किया है निश्चित रूप से यह एटा और कासगंज के आम लोगों और व्यापारी दुकानदार भाइयों सहित बुद्धजीवियों के लंबे समय तक चले संघर्ष के जीत का परिणाम है , बाबूगंज व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष जावेद आलम ने कहा हम सभी व्यापारी भाई और सभी व्यापारी भाई शहर की जनता माननीय महोदय प्रधानमंत्री जी को राष्ट्रपति महोदय जी को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को रेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा करता है और बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं जिसका जश्न के रूप में बाबूगंज मार्केट के हम सभी व्यापारी भाई और दुकानदार भाई लोगों सहित बुद्धजीवी एकत्रित होकर संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित जनपद के सभी बुद्धिजीवी सहीत बाबूगंज व्यापारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई, एटा नगर अध्यक्ष अतुल राठी,
राकेश जैन, शोभित वार्ष्णेय, हरीश, पप्पन, इरशाद साबरी, तनवीर अना, शानू, मनोज गुप्ता, चुना हाजी जी, नीरज जैन, बॉबी खान, मोहम्मद रियाज अब्बास, परवेज , तालिब कुरैशी, मोहम्मद शरीक कुरेशी, मोहम्मद मुजीब, एटा नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।।।