
कल दिनांक 31.01.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की विदाई के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनपद बरेली से 10 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बरेली, श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद बरेली एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।





सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण-
1.पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय कुमार
- निरीक्षक ना0पु0 श्री राजवीर सिंह
- उ0नि0 ना0पु0 श्री प्रमोद कुमार
- उ0नि0 ना0पु0 श्री नरेन्द्र पाल अग्निहोत्री
- उ0नि0 ना0पु0 श्री देवेन्द्र कुमार
- उ0नि0 ना0पु0 श्री राजपाल सिंह
- उ0नि0 (लिपिक) श्री शान्ति प्रसाद
- उर्दु अनु0/वरि0सहा0 श्री अतीक अहमद
- मुख्य आरक्षी ना0पु0 श्री राकेश कुमार
10 मुख्य आरक्षी चालक श्री मान सिंह