
एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, एटा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 28-01-2024 को पैन इण्डिया कैम्पेन-2024 के अन्तर्गत कारागारों में निरूद्ध किशोरों को चिन्हित करने तथा विधिक सेवाये प्रदान करने के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार किशोर बैरक का निरीक्षण कर उपस्थित कुल 38 किशोर बंदियों से बात की गयी तथा उनसे सम्बिन्धित वादों/मुकद्दमों का जायजा लिया गया। जागरूकता शिविर के अन्तर्गत किशोर बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रार्थना-पत्र कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लीनिक में प्रदान करने हेतु जानकारी दी गयी, जिससे उन्हें पैरवी हेतु विधिक सेवाएँ प्रदान की जा सकें।
इस अवसर पर जिला कारागार, एटा प्रशासन द्वारा पैन इण्डिया कैम्पेन-2024 के अन्तर्गत शिविर हेतु सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया गया तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा जिला कारागार परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था पाई गयी व सभी उचित परिधान में पाये गये।