
एटा-थाना सकरौली पुलिस को मिली सफ़लता, थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 22 पव्वे अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा अभियुक्त धनपाल पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम बारा समसपुर थाना सकरौली जनपद एटा को 22 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर मुअस0 06/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- धनपाल पुत्र तुलाराम नि0 ग्राम बारा समसपुर थाना सकरौली जनपद एटा
बरामदगी
- 22 पव्वे अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 श्री जयमल सिंह
- का0 ओमपाल