उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर और सर्दी का सितम जारी है

आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम है। जिससे यातायात प्रभावित हो प्रभावित हुआ है.
बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में शीत दिवस जैसे हालात हैं जिसके चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार आज और आने वाले दो दिनों तक भी मौसम शुष्क रहेगा. अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश के अधिकतर भाग में शीत दिवस जैसे हालात हैं.
मौसम विभाग ने नोएडा, लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है…
◆ चार दिन बंद रहेंगे बैंक÷
गणतंत्र दिवस से लेकर हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगातार चार दिन अवकाश रहेगा,
25 को हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा,
26 को गणतंत्र दिवस,
27 को चौथा शनिवार और
28 को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे!