
कासगंज,पूरे क्षेत्र में मनाई गई दीपावली, प्रशासन रहा सजग।
अयोध्या में भगवान राम लला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अलीगढ़ मंडल में जगह जगह भंडारे लगाए गए , आतिशबाजी की गई , घरों , प्रतिष्ठानों में दीपक , मोमबत्ती और लाइट की लड़ियां लगा कर खुशियां मनाई गई , तथा रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शहर में एल ई डी लगाकर लाइव दिखाया गया। इस संवाददाता ने मोहन पुरा ,मारहरा सिकन्दरा राऊ , अलीगढ़ , अतरौली , छर्रा ,गंगी री , ढोलना , कासगंज सहित सहावर , गंजडुंडवारा , पटियाली , अमांपुर, सिढपुरा ,एटा सहित ग्रामीण अंचलों का दौरा करने के बाद पाया कि लोगों में अभूतपूर्व उत्साह और श्रृद्धा का भाव जागृत हुआ। जनपद के जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोरों हरिपदी गंगा, सहित वाराह मंदिर सहित सोरों कस्बे का एवं कासगंज के चामुण्डा मंदिर सहित मिश्रित और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की अतरौली , छर्रा , कासगंज में भंगवा रंग के गुब्बारे लगा कर धार्मिक भावनाओं को व्यक्त किया गया।
डॉ विनय शौनक कासगंज।