आरक्षी द्वारा थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

एटा,आज दिनांक 20.01.2024 को थाना जलेसर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जलेसर पर तैनात आरक्षी द्वारा थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 31.05.2021 से थाना जलेसर पर तैनात आरक्षी 1503 अंकित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कस्बा व थाना भौराखुर्द जनपद मुजफ्फरनगर (pno–202230902) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें मुख्य रूप से लिखा है कि किसी की कोई गलती नहीं है, किसी को परेशान न किया जाए। मृतक आरक्षी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों के आने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कर घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट??

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks