भारतीय युवा कांग्रेस प्रवक्ता चयन कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल सीजन 4 का लांचिंग एटा में किया एटा

एटा । भारतीय युवा कांग्रेस के फ्लैगशीप कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल सीजन 4 का लॉन्चिंग एटा कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर यंग इंडिया बोल के प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथिति के रूप मे गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष,ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, बिनीत पारासर बाल्मीकि प्रदेश सचिव सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। यंग इंडिया के बोल के जरिए भारतीय युवा कांग्रेस जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ताओं का हक दिलाने का कार्य करेगी।, यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एटा ने बताया की यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति में युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध करवाना है। कांग्रेस नेता नेता श्री राहुल गांधी हमेशा युवाओं को अवसर देने की बात करते है और यूथ कांग्रेस का यह कार्यक्रम अच्छे वक्ताओं को राजनीतिक मंच प्रदान करता है।
उमेश राजपूत प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ने कहा की यंग इंडिया के बोल के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। वक्ताओं का चयन तीन चरणों मे होता है। प्रथम चरण में जिला स्तर प्रतियोगिता, दूसरे चरण में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता और अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर का ग्रेंड फिनाले होता है। ग्रेंड फिनाले फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। बैठक मे नव निर्वाचित उमेश कुमार राजपूत को यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनाएं जाने पर कांग्रेस कार्यालय पर स्वगत फूल माला पहना कर किया गया। जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, कार्यवाक अध्यक्ष अनिल सोलंकी,बिनीत पारासर बाल्मीकि प्रदेश सचिव, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग ,जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग मोहम्मद तसव्वुर ,प्रदेश महासचिव उमेश कुमार ,एडवोकेट सुभाष सागर,ठाकुर ओमप्रकाश सिंह,संजीव गुप्ता, ओमबीर सिंह राजपूत, संजेश यादव, जितेंद्र राणा , राजीव लोधी राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे