जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस,क्षेत्रीय विधायिका भी रही मौजूद

फर्रुखाबाद/कायमगंज

तहसील-दिवस(सम्पूर्ण समाधान-दिवस ) आज जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया।उन्होंने आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस बीच क्षेत्रीय विधायिका डाक्टर सुरभि तथा ASP. डा0 संजय कुमार भी मौजूद रहे।
क्षेत्र के हरेन्द्र सिंह पुत्र काशीराम निवासी ग्राम अचरिया बाकरपुर/मेरापुर ने अपनी आराजी पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है उन्होंने कहा कि हमारी आराजी जिसकी गाटा संख्या 245/0.163 हे0है तथा उसमें सरसों की फसल खड़ी हुई है जिस पर अजयपाल सिंह पुत्र रामसिंह (वर्तमान निवासी) मेदपुर अचरिया बाकरपुर,तथा नितिन गुप्ता पुत्र नवीन चंद्र ,बृजकिशोर पुत्र भारत सिंह ने सरसों की फसल को काटकर उस पर अबैध रूप से खम्भों को गाडकर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। इसी प्रकार अलग अलग क्षेत्रों से अबैध कब्ज़ा,
बिजली समस्या, राशनकार्ड आवास तथा राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये। कुल 160 शिकायती पत्र आये जिसमें 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
जिलाधिकारी संजय सिंह ने सभी अधिकारियों से समय से पहले गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी संजय सिंह के अलावा,एएसपी0डा0संजय कुमार,विधायिका डाक्टर सुरभि गंगवार,
विधुत एक्सईन संजीव कुमार,तहसीलदार आलोक कटियार,क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र सिंह,SO.शमसाबाद बलराज भाटी,PWD.JE.मनोज कुमार,आदि अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks