हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल : गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल : गिरफ्तार।
कासगंज,थाना सोरों के अन्तर्गत १७/१८ की रात पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार (बिना नम्बर प्लेट) के द्वारा पुलिस पर फायर किए जाने के बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में लगी गोली से घायल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहिचान रिजवान पुत्र छोटे निवासी बड्डूनगर ,न ई बस्ती , थाना कासगंज के रूप में हुई है पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रिजवान थाना कासगंज का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट , गौकशी , चोरी , गैंगस्टर जैसे अपराधों में छह मुकदमे दर्ज हैं उसके पास से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस ,दो खोखा कारतूस 315 बोर व 1600 रुपए नकद बरामद हुए हैं।
वर्तमान में थाना सोरों पुलिस को भैंस चोरी में इस अभियुक्त की तलाश थी , उन्होंने बताया कि अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया है , गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी व उनकी टीम शामिल बताई जाती है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks