
नगलाबीच(फिरोजाबाद)। तहसील टूंडला के नगला सिकंदर में किसानों को खेतों पर विचरण करते हुए एक तेंदुआ दिखा है। इसका ग्रामीणों ने 17 सैकेंड का वीडियो बनाया है। ओझल हुए तेंदुआ को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं और उन्होंने खेतों पर जाना भी बंद कर दिया है। मामले में वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
नगला बीच के निकट के गांव नगला सिकंदर में इन दिनों तेंदुआ दिखने से किसानों की दहशत बढ़ गई है। किसानों द्वारा एक दूसरे को बताने के बाद अब खेत पर रात के समय जाने से किसान कतरा रहे हैं। दिन के समय में भी लाठी डंडों से लैस होकर जा रहे हैं। खेतों पर तेंदुआ दिखने के बाद से यह बात एक दूसरे तक पहुंच गई।एक किसान ने बताया कि गांव में काफी दूरी से खेतों के बीच से गुजरते तेंदुआ का सोमवार को वीडियो भी बना लिया जो 17 सैकेंड का है।