
*थल सेना के इंजीनियरों ने एक ऐसा यूएवी विकसित किया है, जो निगरानी और सामान ढोने के साथ-साथ असाल्ट राइफल से गोलिया भी बरसा सकता*
सेना के अभियानों में मानव रहित यान (यूएवी) का महत्व बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए थल सेना के इंजीनियरों ने एक ऐसा यूएवी विकसित किया है, जो निगरानी और सामान ढोने के साथ-साथ असाल्ट राइफल से गोलिया भी बरसा सकता है तथा दुश्मन के ठिकानों पर ग्रेनेड हमले करने में भी सक्षम है। ऊंचे इलाकों में यूएवी के परीक्षण किए गए हैं, जो सफल रहे हैं।
सेना द्वारा दी गई जानाकरी के अनुसार, इस यूएवी का नाम बहुद्देश्यीय ओक्टोकोप्टर रखा गया है। इसे सेना ने अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते खुद ही डिजाइन किया और अब इसका बड़े पैमाने पर निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तकनीक उद्योग जगत को सौंपी जा सकती है। सेना के सूत्रों के अनुसार, ओक्टोकोप्टर की खूबी यह है कि इसमें एक ऐसा प्लेटफार्म फिट किया गया है जो असाल्ट राइफल को चला सकता है। इसके लिए यूएवी पायलट कंट्रोल रूम से ही कमांड दे सकता है। इसी प्रकार इसमें ग्रेडेड रखने की भी जगह बनाई गई है तथा दुश्मन के ठिकानों पर यह ग्रेनेड भी बरसा सकता है।