युवती को दी जा रही शादी न करने पर मारने की धमकी


मैनपुरी। सिरफिरे युवक की हरकत से युवती और उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया है। आरोपी युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवक की हरकत से परेशान युवती कोतवाली पहुंची और तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवती ने शिकायत की कि वह शहर के एक मोहल्ले की निवासी है। ग्राम बदनपुर निवासी गौरव पुत्र जगराम सिंह पिछले दो माह से उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। गौरव कह रहा है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।
पीड़ित का कहना है कि उसकी इस धमकी से वह तथा उसका परिवार दहशत में है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन वह घर से भाग निकला है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks