गाड़ी लूटने के उद्देश्य से हत्या करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, बुकिंग पर गाड़ी ले जाकर चालक की हत्या करने की घटना का सफल अनावरण, गाड़ी लूटने के उद्देश्य से हत्या करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस बरामद।

घटना का विवरण:-
दिनांक 06.01.2024 को वादी श्री राजू पुत्र देशराज सिंह ग्राम लहचौरा थाना जैथरा एटा द्वारा धाना जैथरा पर सूचना दी गई कि उनका भाई दिलीप उम्र करीब 32 वर्ष दिनांक 04.01.2024 को ईको गाड़ी की बुकिंग लेकर फर्रुखाबाद गया था, जिसके संबंध में थाना जैथरा पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दिलीप उपरोक्त का शव दिनांक 08.01.2024 को थाना उसहैत जनपद बदायूँ क्षेत्र से तथा ईको गाड़ी नगला नरथर थाना पटियाली जनपद कासगंज से बरामद होने पर गुमशुदगी को मुअसं 14/24 धारा 147, 364, 302, 120बी में तरमीम किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण :-
दिनांक 14.01.2024 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्तगण अर्जुन उर्फ शिवम पुत्र अहिबरन तथा रवि पुत्र दुर्गपाल निवासीगण रसीदपुर थाना जैथरा जनपद एटा को ग्राम नगला अमरसिंह को जाने वाले रास्ते से समय करीब 12.10 बजे घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानास्तर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-

  1. अर्जुन उर्फ शिवम पुत्र अहिवरन निवासी रसीदपुर थाना जैथरा जनपद एटा
  2. रवि पुत्र दुर्गपाल निवासी रसीदपुर थाना जैथरा जनपद एटा फरार अभियुक्त का नामपताः-
  3. छोटे उर्फ छोटू पुत्र किशनलाल उर्फ किशनू निवासी रसीदपुर थाना जैथरा एटा। शिवम उर्फ अर्जुन का आपराधिक इतिहासः-
  4. मुअसं 280/2022 धारा 414 भादवि व 102/41 सीआरपीसी थाना जैथरा एटा
  5. मुअसं 2022 धारा 379/411 भादवि (ट्रक चोरी) थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद हरियाणा
  6. मुअसं 110/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा .
  7. मुअसं 111/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा
  8. मुअसं- 14/2024 धारा 302, 201, 34 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा बरामदगी-
  9. दो अवैध देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
  10. थानाध्यक्ष जैथरा श्री राजकुमार सिंह
  11. उ०नि० देवेन्द्र सिंह
  12. उ०नि० राजकुमार सिंह
  13. उ०नि० नितिन कुमार सर्विलांस प्रभारी
  14. है०का० अमित तोमर सर्विलांस टीम
  15. है०का० भूपेन्द्र सिंह
  16. का० गौरव
  17. का० बसंत
  18. का० दुर्गेन्द्र
  19. का० मधुसूदन
  20. का० सुधांशु

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks