
बरेली । ब्रह्माकुमारीज़ के द्वारा शुक्रवार को सैटेलाइटलाइट बस अड्डे स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बरेली रीजनल वर्कशॉप मे अनेको बस ड्राइवर, कंडक्टर एवं कर्मचारीयों को विभिन्न एवं विषम परिस्थितियों में तनाव मुक्त ड्राइविंग एवं कार्य कैसे किया जाए विषय पर कार्यक्रम किया गया।
बी के महेश भाई जी ने कार्यक्रम की शुरुआत परमात्म स्मृति के सुंदर गीत से करते हुए संस्था का संक्षिप्त में परिचय दिया एवं ”ओम शांति” शब्द का वास्तविक अर्थ समझाते हुए कहा कि हम आत्माओं का वास्तविक गुण शांति, परमपिता परमात्मा शांति के सागर एवं हम शांतिधाम के रहने वाले वासी हैं। इस स्मृति को बार-बार अपने मनस पटल पर लाने से हम सुख शांति के अनुभूति करते हैं।

बी के अनुराग भाई जी ने तनाव मुक्त ड्राइविंग एवं तनाव मुक्त कार्य कैसे हो इस पर जोर देते हुए समझाया कि जिस प्रकार बस यात्रा के दौरान यात्रीगण अपनी यात्रा की जिम्मेदारी बस चालक को सौंप कर निश्चिंत रहते हैं ठीक उसी प्रकार हम सभी अपने जीवन की बागडोर एवं जीवन की यात्रा को उसे परमपिता परमात्मा को सौंप कर ट्रस्टी भाव से चलें। साथ ही सभी कर्मचारियों से अपनी एक बुराई छोड़ने का आग्रह किया जिससे वह स्वयं एवं उनका परिवार पीड़ित है।
आजकल की विषम परिस्थितियों में तनाव मुक्ति के लिए अल्पकालीन हल तंबाकू एवं नशीले जैसे पदार्थों को छोड़ परमात्मा द्वारा सिखाया हुआ प्राचीन भारत देश के राजयोग मेडिटेशन को अपनाएं जिससे वह स्वयं और उनका परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल रहे।
अंततः बी के महेश भाई जी ने सभी कर्मचारियों को राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देते हुए अनुभूति कराई।

श्री धनजीराम (सेवा प्रबंधक), उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बीके भाइयों का आभार प्रकट करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ की सराहना की एवं आस्वस्त कराया की सभी कर्मचारी अपनी एक बुराई अवश्य छोड़ेंगे एवं राजयोग मेडिटेशन को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे । जिससे कि सभी कर्मचारी तनाव मुक्त ड्राइविंग एवं तनाव मुक्त कार्य कर सकेंगे।
इस मौके पर श्री धनजीराम, यूके तिवारी जी एवं उनकी समस्त टीम समेत अनेक ड्राइवर, कंडक्टर एवं उ॰ प्र॰ परिवहन निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।