
एटा – स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो एमओआईसी ने ऐसा कोई पद न होने और नियुक्ति पत्र को फर्जी बता दिया। इस बात को सुनकर युवाओं के होश उड़ गए। सभी ने एकत्रित होकर थाना अवागढ़ पुलिस में शिकायत की है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी।
थाना अवागढ़ के गांव मंडपुरा निवासी नरेश कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सकरौली निवासी युवक नोएडा में कारखाने में काम करते थे। दोनों की जान-पहचान हो गई थी। युवक ने पीड़ित से स्वास्थ्य केन्द्र अवागढ़ में नौकरी लगवाने की बात कहीं थी। आरोप है कि युवक ने घरवालों को भी गुमराह किया। 12 लोगों के शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। बताया कि पहले खर्चा 50 हजार ले लिए। बाद में नौकरी लगने के बाद एक लाख रूपये देने होंगे। सभी लोगों से 50 हजार रूपये ले लिए। कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र घर पर ही दे गया। पीड़ित ने नौकरी पर कब से जाना है यह पूछा। नौकरी नहीं लगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित सहित अन्य लोग स्वास्थ्य केन्द्र अवागढ़ पहुंचे और नियुक्ति पत्र दिखाएं। एमओआईसी ने फर्जी बताएं और बताया कि प्रावेधिक कर्मचारी के रूप में कोई भी पद केन्द्र में नहीं है। पीड़ित ने रूपये भी मांगे। आरोप है कि आरोपी रूपये वापस नहीं कर रहा है। मामले में तहरीर दी गई है।