पच्चीस – पच्चीस हजार के दो वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल : गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक पर गोली चलाने वाले , पच्चीस – पच्चीस हजार के दो वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल : गिरफ्तार।
कासगंज,थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत ग्राम नगला नरपत में 03 जनवरी को जमीनी विवाद को लेकर थाना प्रभारी को लगी गोली के वांछित अभियुक्तों को नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में में चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राणा के नेतृत्व में एस ओ जी टीम , थाना सिकन्दर पुर वैश्य और सर्विलांस की टीम के संयुक्त तत्वावधान में गंगा की कटरी में चैकिंग के दौरान मुअसं 03/2024, भादंवि की धारा 145/147/148/149/323/504/506/307 व सी एल ए एक्ट व 33/25 आर्म्स एक्ट के आरोपी आमोद व प्रमोद पुत्र राजेंद्र निवासी नगला नरपत थाना सिकन्दर पुर वैश्य को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दोनों वांछित अभियुक्त 25-25 हजार के इनामी हैं जो 03जनवरी को हुई घटना में वांछित है, उन्होंने बताया कि अभियुक्त गणों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315बोर , तीन जिन्दा व 08 खोखा कारतूस 315 बोर व एक डिस्कवर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks