घर से अगवा करने के बाद किशोरी से दुराचार


सहावर, । थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपियों ने एक किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया और अपने दूसरे घर ले जाकर जबरन दुराचार किया। घर पर किशोरी के न मिलने पर उसे तलाशते हुए परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर किशोरी को बदहवास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि उसकी मां की तबीयत खराब थी, इसकी वजह से वह अपने पति के साथ मां को देखने गई थी। घर पर उसकी बेटी व बेटा थे। रात्रि में उसका बेटा अलाव तापने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो घर पर उसकी बहन नहीं थी। इसकी जानकारी उसने अपनी चाची को दी और बहन की तलाश शुरू कर दी। अभिषेक के नए घर में उसकी बेटी बदहवास हालत में मिली। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी विनीत व अभिषेक उसके घर गए थे और कहा कि उसकी मां का फोन आया है, बात कर ले। वह बात करने के लिए चली, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घटना को अंजाम दिया। आरोपी परिवार के लोगों को धमकी देकर भाग गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks