तीर्थ नगरी सोरों में तीर्थ पुरोहितों ने आज तक के एडिटर का किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ फूंका पुतला

कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में उसे समय तीर्थ पुरोहित आकर्षित हो उठे जब आज तक न्यूज चैनल पर 7 जनवरी को राम आएंगे कार्यक्रम के दौरान बांदा जनपद के राजपुर को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली दिखाना भारी पड़ गया।
आज मंगलवार को तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के तीर्थ पुरोहितों ने ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वाधान में सोरोजी के रामलाल हलवाई वाली गली के चौराहे पर आज तक न्यूज चैनल के एडिटर एवं एंकर श्वेता सिंह का बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर आजतक चैनल का संकेतक पुतला दहन किया।
ब्राह्मण कल्याण सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने कहा सोरों शूकर क्षेत्र गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली है। सभी मीडिया प्लेटफॉर्म को यह बात ध्यान रखनी चाहिए। आज तक चैनल ने 7 जनवरी को प्रसारित हुए अपने कार्यक्रम राम आएंगे में राजापुर को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली दिखाया गया है जो कि गलत है। तीर्थ नगरी के तीर्थ पुरोहितों में कार्यक्रम देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही थी। आज ब्राह्मण कल्याण सभा ने आज तक चैनल की एडिटर एवं एंकर श्वेता सिंह का बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है ।आक्रोश व्यक्त करने वालों में ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे,भूपेश शर्मा, मानवेन्द्र गिरी मोनू दुवे ,पवन दुबे, सौरभ गौरव उपाध्याय, अतुल निर्भय, शशांक तिवारी ,हिमांशु उपाध्याय जय शिव त्रिवेदी ,उपेंद्र उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे/

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks