
बरेली :: नगर क्षेत्र बरेली मे आईटीएमएस के पीए सिस्टम द्वारा 21 स्थानो पर यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता प्रसारण देशभक्ति के गीतों के साथ कराया जा रहा है आमजनमानस से दुर्घटना के समय पीडित की मदद करने की गयी अपील ।
अवगत कराना है कि जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 15/12/23 से 27.12.2023 तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बरेली श्री घुले सुशील चन्द्रभान व पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिवराज के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री अजय कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक श्री मनीष कुमार शर्मा द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा जनपद में प्रसारित एवं आमजनमानस से दुर्घटना के समय मदद करने अपील की गयी। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिवराज द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त यातायात पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है तथा यातायात निरीक्षक व यातायात उप निरीक्षकगण द्वारा बस चालकों, ई-रिक्शा/टैक्सी चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सभी से अपील की गई है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें, सड़क पर वाहन खड़ा न करें, चार पहिया वाहनों में काली फिल्म न लगाएं तथा सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्यक करें, अधिक तीव्र गति से वाहन न चलाएं। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है

कोहरे के द्रष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी वाहनो ,ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफलैकटर टेप लगवाये गये स्कूल, कॉलेजों मे बच्चों को सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है,यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए ड्रंकन ड्राइविंग के 24, रांग साईड ड्राइविंग 51,ट्रिपल ड्राइविंग-73, बिना हेल्मेट-18498,ई रिक्शा-138,मोडिफाइड सायलेंसर-18 चालान किए गए है! तथा लगातार कार्यवाही जारी है तथा आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।।