320 रूपये व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, सट्टे की खायीबाड़ी करते हुए अभियुक्त को 320 रूपये व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ तथा सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र कपिल देव गुप्ता निवासी मौ0 चौहट्टा कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को सट्टे की खायीबाड़ी करते हुए 320 रूपया, सट्टा पर्ची, गत्ता व पैन्सिल सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 240/23 धारा 13जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. मनोज कुमार पुत्र कपिल देव गुप्ता निवासी मौ0 चौहट्टा कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा

बरामदगी-

  1. 320 रूपया, सट्टा पर्ची , गत्ता व पैन्सिल।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 मुकेश कुमार
  2. का0 विक्रान्त तेवतिया
  3. का0 अरवाज खान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks