
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के साथ छेडछाड व वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं0– 230/2023 धारा 354(ख)/506 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट व 13/14 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त देवेश पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम कुतुबपुर बन्थल थाना पिलुआ जनपद एटा को दिनांक 28.12.23 समय करीब 13.50 बजे रेलवे स्टेशन के पास बनें गेट से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- देवेश पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम कुतुबपुर बन्थल थाना पिलुआ जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश चौहान
- है0का0 प्रदीप कुमार
- का0 हरिओम
- का0 पुष्पेन्द्र सिंह