किसानों का उत्पीड़न नहीं रुक तो महाभारत शुरू – फिरोजाबाद के धरना प्रदर्शन में ठाकुर भानु प्रताप सिंह का ऐलान


प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तालाबंदी कराए जाने की घोषणा सुनते ही प्रशासन के होश उड़े – मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
किसानों का उत्पीड़न करने वाले भ्रष्ट अधिकारी,कर्मचारी तथा पुलिस पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
विशनपाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन फिरोजाबाद के अधिकारियों तथा कर्मचारी एवं पुलिस द्वारा किसानों के साथ किये जारहे भ्रष्टाचार,उत्पीड़न तथा अन्याय के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन भानू तथा भारतीय किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के आवाहन पर व भा. कि. यूनियन भानु के फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष विनीत प्रताप सिंह के संयोजन में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित कर हजारों किसानों द्वारा डीएम तथा एसएसपी कार्यालय का घिराव करते हुए किसानों के साथ न्याय किये जाने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराये जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजे जाने हेतु जिलाधिकारी को दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि यदि डीएम और एसएसपी अविलंब ही किसानों की मांग नहीं मानेंगे तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन शुरू हो जाएगा। और में स्वयं लखनऊ जाकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव से मिलकर वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करूंगा। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने जोर देते हुए कहा कि यदि सरकार भी किसाने की मांग नहीं मानेगी तो भारतीय किसान यूनियन के विरोध के साथ ही भारतीय किसान क्रांति दल आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी लड़ायेगा और पूरी दमखम के साथ किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि आप तो भाजपा के समर्थक रहे हैं और आपने सरकार बनवाने पूरा सहयोग दिया था।अब विरोध का क्या कारण है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया का जवाब देते हुए कहा कि हम समर्थक हैं इसीलिए तो किसानों की कोई मांग नहीं मानी जा रही है। ना तो किसान आयोग का गठन किया जा रहा है। और ना किसानों का कर्ज माफ हुआ है। उल्टा किसानों का उत्पीड़न शुरू हो गया है। सरकार समर्थकों से नहीं विरोधियों डरती है। इसीलिए अब हम भी विरोध करेंगे। और अपनी लड़ाई किसानों के हक में जारी रखेंगे। तथा अपनी पार्टी से प्रत्याशी खड़े करके लोकसभा चुनाव भी लड़ायेंगे।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद मेरा गृह जनपद है और यहा पर भी किसानों का उत्पीड़न नहीं रुका तो पूरे देश में किसानों के हक के लिए संघर्ष करना व्यर्थ है। यदि समय रहते फिरोजाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों और पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तथा भ्रष्टाचार नहीं रुका, तो किसानों के लिए आंदोलन नहीं अब महाभारत शुरू होगा। जिसमें किसानों द्वारा जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालयों सहित तहसीलों, ब्लॉको और और थानों में तालाबंदी कराते हुए आर पार की जंग शुरू करदी जायेगी।
इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने एलान करते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी तथा एसएसपी धरना प्रदर्शन स्थल पर स्वयं आकर भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों तथा पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए पीड़ित किसानों को तत्काल न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हैं तो धरना प्रदर्शन रोक दिया जाएगा,वर्ना एसएसपी,डीएम कार्यालय में तालाबंदी करा दी जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश ही देश के लाखों किसानों का संकल्प है यदि उत्पीड़न और भ्रष्टाचार नहीं रुक तो यह आंदोलन फिरोजाबाद सहित आगरा तथा अलीगढ़ मंडलों में शुरू कर दिया जाएगा।
फिरोजाबाद के दबरई स्थित डीएम व एसएसपी कार्यालय में तालाबंदी किए जाने की घोषणा सुनते ही डीएम तथा एसएसपी अन्य अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर आपहुंचे जहां पर उन्होंने किसानों के साथ किए गए अन्याय तथा भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी कर्मचारी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया, तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध किया। तत्पश्चात यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एटा जिला अध्यक्ष पंकज जादोंन अलीगढ़ मंडल के संगठन मंत्री पवन यादव, जनपद सहारनपुर, हापुड़,एटा,आगरा, अलीगढ़,फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, सहित अन्य जनपदों से भी भारी तादाद में किसानों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में योगदान दिया।