
जलेसर (एटा) : तहसील के बार सभागार में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजगोपाल दीक्षित की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय टीम के साथ मतदान संपन्न हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार यादव अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी कमलेश सारस्वत को बीस मतों से पराजित किया। कुल 127 मतों में अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले जिसमें सुनील कुमार यादव को 73 तथा अधिवक्ता कमलेश सारस्वत को 53 मत मिले एक मत कैंसिल हुआ एवं महासचिव के लिए अधिवक्ता सुभाष बाबू राजपूत को 96 मत तथा अधिवक्ता श्यामबाबू दीक्षित को 30 मत मिले एक मत कैंसिल हुआ।अधिवक्ता संघ के लिए अन्य सभी पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं महासचिव सुभाष बाबू राजपूत की जीत पर अधिवक्ताओं ने उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने चुनाव के सकुशल सम्पन्न होने पर अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।