वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई

सोनभद्र

चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 100/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 420, 120बी भादवि व 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण *तरुण तिवारी पुत्र ब्रह्म प्रकाश तिवारी तथा रोहित तिवारी पुत्र गोपाल तिवारी उर्फ शिव प्रकाश समस्त निवासीगण ग्राम बैदौली कला भटौली थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर* के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी । अवगत कराना है कि वांछित अभियुक्त उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं जिसपर नियमानुसार माननीय न्यायालय द्वारा धारा- 82 सीआरपीसी का आदेश (उद्घोषणा आदेश) प्राप्त किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्तगण नियत समय तक मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, का0 रंजीत सरोज मौजूद रहें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks