
एटा 25दिसम्बर। भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद विश्व हिन्दू परिषद (ब्रज प्रान्त) के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि सूत्रों द्वारा पता चला कि एक नई मजार का निर्माण नगरिया मोड़ से निधौली कलां की तरफ जाते समय फ्लाईओवर पिलुआ के नीचे किया जा रहा हैं जिसकी सूचना मिलते ही मै घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचा तो देखा कि जिहादियो द्वारा लैंड जिहाद किया जा रहा था तथा मैने घटनास्थल से ही तत्काल सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा को दी तथा उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष पिलुआ को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण का तत्काल समाधान करायें।
श्री चौहान ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व की सरकार चल रही है उसके बावजूद भी जिहादियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरकारी जमीनों पर मजार बनाकर कब्जा करने से नहीं चूक रहे हैं। जो की काफी गंभीर विषय है। यह लोग सड़क के किनारे रेलवे स्टेशन के किनारे पड़ी जमीनो को घेरते हैं। यह लैंड जिहाद का नया तरीका है।
श्री चौहान ने कहा कि मेरी संपूर्ण हिन्दू समाज से अपील है कि इस तरीके की घटना अगर कहीं दिखायी दे तो तत्काल थाने में सूचना करें या हम लोगों को अवगत कारण जिससे कि लैंड जिहाद को रोका जा सके।
मौके पर पहुंचे, अतुल कुमार, अवनेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ भदोरिया,।