01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

सोनभद्र*चोपन पुलिस ने 01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.12.2023 को थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियुक्त लवकुश अग्रहरी पुत्र मेवालाल अग्रहरी निवासी चूडी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक सफेद झोले में कुल 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 - 292/2023 धारा - 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. लवकुश अग्रहरी पुत्र मेवालाल अग्रहरी निवासी चूडी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष ।

अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0 – 17/2020 धारा – 323,504,325 भादवि थाना चोपन सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण –

  1. 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –

  1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
  2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
  3. का0 दीपक कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
  4. का0 आनन्द कुमार गौड चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks