डोमरी में लगाया गया निशुल्क मोतियाबिंद शिविर।

डोमरी में लगाया गया निशुल्क मोतियाबिंद शिविर।

वाराणसी विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरु साई माँ लक्ष्मी देवी मिश्रा जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शक्तिधाम आश्रम की ओर से डोमरी गाँव में रविवार को निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया।
शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि शक्तिधाम आश्रम की ओर से पांच गांवो में निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।इसी क्रम मे कटेसर ग्राम के बाद डोमरी मे रविवार को शिविर लगाया गया। इसके बाद आगामी निशुल्क आंखोँ की जाँच का शिविर सुजाबाद प्राइमरी स्कूल में आयोजित किया जायेगा।
वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के डॉ अजय मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों की आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद की जांच की गई। जिसमें मोतियाबिंद के मरीज का ऑपरेशन आने वाले दिनों में सुनिश्चित किया गया है। जिन लोगों की आंखों की जांच की गई है उन सभी को निशुल्क चश्मा वितरण आगामी दिनों में पार्षद कार्यालय सूजा बाद में ही किया जाएगा। इस अवसर पर सुजा बाद डोमरी के पार्षद मल्लू पटेल डोमरी के पूर्व ग्राम प्रधान नत्थू सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी मनीष गुप्ता चक्रवर्ती विजय नावड डॉ अजय मौर्या रमेन्द्र पटेल दशरथ राजभरसंजय कुमार निषाद रिन्कू पटेल संजय पटेल चंदन उपाध्याय धीरेन्द्र शास्त्री अभिनव सिंह अब्दुल उमर बॉबी प्रकाश विनीत प्रजापति शिखा वर्मा शलिनी वर्मा अल्मास आदि उपस्थित थेरिपोर्ट जमील अख़्तर वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks