अभिषेक कुमार सिंह जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का बलिया जिला अध्यक्ष

अभिषेक कुमार सिंह जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का बलिया जिला अध्यक्ष के पद पर हुई ताजपोशी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।*
नई दिल्ली—भारतीय मीडिया फाउंडेशन सत्र 2024 एवं 25 की मजबूती के रणनीति के साथ अब राज्यों में मुख्य प्रशासकों की नियुक्ति एवं सक्रिय राज्य चेयरमैन व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारियां देने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।
इसी कड़ी में केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशन में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत एवं मिशन 2024 को पूर्ण करने के संकल्प के साथ प्रदेशों में मजबूत नेतृत्व के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने  बताया  कि प्रत्येक राज्य मे यह कार्य प्रारंभ होने जा रहा है भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के बलिया जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री अभिषेक कुमार सिंह जी ने  संगठन को एक नया स्वरूप प्रदान किया है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अध्यक्ष को एक बड़ी जिम्मेदारी मिशन 2024 के रणनीति के तहत सौंपी जा रही हैं उत्तर प्रदेश के बलिया जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के नए गठन की जिम्मेदारियां के साथ श्री अभिषेक कुमार सिंह जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का बलिया जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता हैं तथा  भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से निर्देशित किया जाता है कि नई जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करें और उसका रिपोर्ट प्रदेश एवम केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ब्रांड संगठन है। जिला स्तर पर श्री अभिषेक कुमार सिंह जी को प्रदेश अध्यक्ष एवम मुख्य प्रशासक श्री सत्यदेव पाण्डेय जी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय मैनेजमेंट कमेटी की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और इसी तरह प्रत्येक  राज्य में अब कार्यकारिणी को दुरुस्त किया जाएगा निष्क्रिय मीडिया अधिकारियों के जगह सक्रिय मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने सभी राज्यों के राज्य  चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से घोषित राज्यों के मुख्य प्रशासकों एवं प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग प्रदान करते हुए ब्लॉक इकाई तहसील इकाई एवं जिला इकाई के गठन का प्रक्रिया प्रारंभ करें ।
उन्होंने कहा कि हर मीटिंग में उपस्थित होकर प्रदेश कार्यकारिणी को पूरा सहयोग करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी की है जिससे नवनियुक्त राज्य प्रशासक एवं राज्य चेयरमैन व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में संगठन का विस्तार स्वतंत्रता पूर्वक कर सकें।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जनरल असेंबली के अध्यक्ष सहित केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सभी राज्यों के प्रशासकों के कार्य प्रणाली की समीक्षा करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks