गायत्री परिवार द्वारा कैलाश गंज एटा से कलश यात्रा का शुभारंभ

गायत्री परिवार द्वारा कैलाश गंज एटा से कलश यात्रा का शुभारंभ



एटा। अखिल विश्व गायत्री परिवार एटा द्वारा आयोजित 108 कुंडी राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ से पूर्व आज प्रातः 11:00 बजे के उपरांत कैलाश गंज स्थित कैलाश मंदिर के सामने प्रांगण से गायत्री परिवार के भाई-बहनों द्वारा भारी तादाद में एकत्रित होकर कलश यात्रा का शुभारंभ कुछ ही चरणों में शुरू होने जा रहा है। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल कैलाशगंज पर मंच निर्माण गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी तथा वेद माता गायत्री के चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर पूजन अर्चन किया जा रहा है।

शहर के सभी धर्म प्रेमी महिला, पुरुष, बहन,भाइयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।

यह कलश यात्रा कुछ ही क्षणों में कैलाशगंज से शुरू होकर शिकोहाबाद रोड स्थित विजय शारदा पुरी,वीएस गार्डन उद्देतपुर स्थिति यज्ञ स्थल पर जाकर यज्ञशाला में पूर्ण होगी,जहां पर कलश स्थापित होने के उपरांत यज्ञशाला में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह तोमर मामा जी शायद महिला शक्ति के रूप में राधा रानी पुंढीर, सरला चौहान,रजनी चौहान, पुष्पा देवी, इत्यादि सैकड़ों बहन,भाई व्यवस्था को को सुसंगत रूप से संचालित करने के सहयोग में जुटे हुए। कलश यात्रा शुभारंभ स्थल पर कलश यात्रा में सहयोगी बहनों द्वारा अपने अपने कलश ग्रहण कर मंत्रोचारण एवं पूजन शुरू कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks