
अलीगंज ( एटा ) प्रभारी निरीक्षक अरूण पंवार ने बताया कि
दिनांक 15.12.23 को वादी रामू पुत्र बलबीर सिंह निवासी पहरैया थाना राजा का रामपुर द्वारा थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गई कि वादी की पत्नी अंजुली के बैग से दो अज्ञात महिलाओं द्वारा 1,30,000 रुपए चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 355/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात अलीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गई। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज गुरूवार को उपरोक्त घटना में प्रकाश में आई दो महिला अभियुक्ताओं क्रमश: आरती देवी पत्नी अंकुर व लोंगश्री पत्नी रेड्डा को चोरी की शत प्रतिशत धनराशि (1,30,000 रूपये) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !