जनपद में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज- 2 का हुआ शुरुआत

जनपद में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज- 2 का हुआ शुरुआत

प्रयागराज :- प्रयागराज जनपद के जिला समन्वयक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से कार्यदायी संस्था टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड टाइम्स आफ इंडिया के तत्वाधान में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का 18 दिसंबर 2023 दिन सोमवार से शुभारंभ किया गया जिसमें प्रशिक्षिका के रूप में आंचल सिंह ने प्रयागराज के मांडा ब्लॉक राजापुर के सरकारी कंपोजिट स्कूल 1 से 8 तक के बच्चों को स्कूल मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल सुरक्षा संबंधित जानकारियां बताई गई और दुर्घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए गए और संबंधित पुस्तिका भी बच्चों को प्रदान किया गया ताकि उसके बारे में अच्छी तरह से जान सके और दुर्घटनाओं से बच सके और स्कूल सुरक्षा में अच्छा योगदान दे सके।

प्रशिक्षण समय मौजूद प्रशिक्षिका एवं स्कूल के अध्यापक, अध्यापिका बच्चों सहित स्कूल के प्रधानाध्यापिका रजिया फरहान भी मौजूद रहीं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों को अच्छी तरीके से प्रशिक्षित किया गया इससे बच्चे काफी संतुष्ट एवं जानकारी मिलने से हरसो उल्लास से भर गए और सरकार की इस पहल को काफी सराहना करते हुए बहुत खुश नजर आ रहे थे और यह जानकारियां हर स्कूल हर बच्चों को सबको मिले ऐसा प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापको का कहना था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks