मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कदम बढ़ा चुका है- डॉक्टर नीलकंठ तिवारी।

मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कदम बढ़ा चुका है- डॉक्टर नीलकंठ तिवारी।

वाराणसी 10 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन रविवार को हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की गारंटी लेकर निकली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गांव गरीब किसान मजदूर नौजवान व्यापारी और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के गारंटी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उपस्थित जनों के साथ संकल्प लिया। विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन के अंतर्गत निःशुल्क चूल्हा रेगुलेटर पाइप तथा राशन कार्ड प्रदान दिया।
इनके पूर्व नगर निगम में उप सभापति सुरेश चौरसिया ने कहा कि हमारा संकल्प है कि भारतवर्ष विकसित राष्ट्र बने और पूरी दुनिया को दिशा दे सके।
महानगर मंत्री नीरज जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से देशव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 नवंबर 2023 से चल रही है।
मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने बताया कि इस अवसर पर एलसीडी वैन के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन आपूर्ति एवं विपणन विभाग द्वारा राशनकार्ड आधार सेवा केंद्र निशुल्क आयुर्वेदिक दवा वितरण जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से आवास योजना के कैंप लगाए गए।
धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में लगाए गए जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारी पात्र व्यक्तियों से संपर्क करके कार्यक्रम स्थल पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की चल रही किसी भी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित कर रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के मनोज कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी उपसभापति सुरेश चौरसिया सहायक नगर आयुक्त व जोनल अधिकारी संजय तिवारी महानगर मंत्री नीरज जायसवाल मीडिया प्रभारी किशोर सेठ मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया व गोपाल गुप्ता पार्षद संजय केसरी पार्षद श्रवण गुप्ता संदीप केसरी सोनू संजय वर्मा शिवाजी यादव नेहा कक्कड़, पूजा गिरी मीना यादव अभय यादव तारकेश्वर गुप्ता आदि सहित क्षेत्र की सैकड़ों जनता उपस्थित रही।
किशोर कुमार सेठ महानगर मीडिया प्रभारी भाजपा वाराणसी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks