डीडी दूरदर्शन. लोकसभा के वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा का निधन

डीडी दूरदर्शन. लोकसभा के वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा का निधन. एटा. जनपद एटा के मूल निवासी वरिष्ठ पत्रकार दूरदर्शन डीडी. लोकसभा के वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा का गत दिवस हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. निधन उनके पैतृक ग्राम ग्राम गाजीपुर में घर पर हुआ. रवि शर्मा प्रारंभ से ही पत्रकारिता क्षेत्र में उतरे थे जिन्होंने अयोध्या कांड में. बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय कवरेज करते हुए टांग में गोली खाई थी. और उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति महा महम शंकर दयाल शर्मा द्वारा. सम्मानित किया गया था. और उसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी दी गई जहां लंबे समय तक वह टीडी लोकसभा में. कार्यरत रहे. विगत कुछ वर्षों में सेवानिवृत होने के उपरांत. वे अपने पैतृक गांव गाजीपुर में निवास कर रहे थे. जहां गत रात्रि उनका हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई और अनेक पत्रकार उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. उनके शव को मुखाग्नि उनके छोटे भाई किशोर भट्ट ने दी. रवि शर्मा पत्रकार परिवार से ही संबंध रखते थे उनके बाबा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जगरूप शर्मा थे तथा वर्तमान में क्यों ना लिखूं सच अखबार के से संपादक निशकांत शर्मा के भतीजे थे. उनके निधन पर तमाम मीडिया जगत के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.रवि शर्मा के पिता ॐ प्रकाश शर्मा दूर दर्शन में इंजीनियर पद पर रहे ॐ प्रकाश शर्मा के कार्य काल मे एटा के तीन टावरों का निर्माण हुआ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks