
आगरा,श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इण्टर कालेज दरेसी नं 1 थाना मन्टोला जनपद आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
: आज दिनांक 08.12.23.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इण्टर कालेज दरेसी नं 1 थाना मन्टोला जनपद आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के कारणों व बुझाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने की भी जानकारी दी गई। तथा छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा छात्राओ को उपलब्ध फायर सिस्टम को चलाने की व उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व चलाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्या श्रीमती कुमुद ग्रोवर, स्मृति, अंजली, नीतू, अनीता, राहुल, पोप सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।