*जनपद एटा *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विकास परियोजना की ओर से उपलब्ध होंगे मास्क और सैनिटाइजर।*
*आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु 15000 मास्क व 2400 सैनिटाइजर का कराया जा रहा है वितरण।* निधौलीकलां से 200, मारहरा से 191, अवागढ़ से 173, जलेसर से 180, सकीट से 206, शीतलपुर से 223, जैथरा से 194, अलीगंज से 174, एटा अर्वन से 100 एक एक सैनिटाइजर और 8-8 मास्क वितरण किया जाएगा।
*धार्मिक कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्र क्यो रहें पीछे:-*
कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने अपने क्षेत्र में अपने घर पर मास्क बनाकर वितरण कर रही है। जिसमें सरोजनी ग्राम अमीरपुर, वंदना ग्राम चाठी, नीलम ग्राम मिरहची, तथा अनीता चौचा वनगांव की है। जिससे और आंगनबाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
*जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से पुष्टाहार वितरण हेतु दिए निर्देश:-*
बाल विकास परियोजना की ओर से पुष्टाहार वितरण के समय पर मास्क सैनिटाइजर और ग्लव्स का करें उपयोग। व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी का करें अनुपालन। तथा घर घर जाकर वितरण का कार्य करेगी, उस परिवार में जाकर न तों बैठेंगी और न कुछ खायेंगे पिएंगे। जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, बीडीसी,शहरी क्षेत्र में सभासद, तथा समाज सेवियों की रहेगी अहम भूमिका।