
मुरादाबाद : गुरुवार कटघर थाना क्षेत्र के गांव दौड़बाग में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। रास्ते के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत पर जाते समय दबंगों ने उसे निशाना बनाया। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ कटघर पूनम सिरोही समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया मोहम्मद आमिर पुत्र कलुआ कटघर थाना क्षेत्र के दौड़बाग गांव का रहने वाला था। उम्र खरीद 35 साल के आसपास थी। वह किसान था। रास्ते को लेकर उसका गांव के ही रमजानी पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार समझौते भी किए गए। कुछ दिन दोनों पक्ष शांत रहे इसके बाद फिर से दोनों में रंजिश गहरा गई। गुरुवार सुबह मोहम्मद आमिर खेत पर जा रहा था इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।