
बरेली। माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल बरेली के खेल जोश 2023 में कक्षा 8 में अध्यनरत पानिनी हाउस के श्रेष्ठ बृजेश गोस्वामी ने थ्रो बॉल में गोल्ड, खो खो में सिल्वर 400 मीटर रेस में सिल्वर 100 मीटर रेस में और 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने श्रेष्ठ बृजेश गोस्वामी को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है। खेल का महत्व इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जा सकता है। इसलिए, हमें खेल को हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए।